HometrendingRajasthan Weather : फिर से सक्रिय हो रहा मानसून, जानें- एक सप्‍ताह...

Rajasthan Weather : फिर से सक्रिय हो रहा मानसून, जानें- एक सप्‍ताह का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 31 जुलाई के दौरान प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है जबकि दूसरे सप्ताह (1 से 7 अगस्त) में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के आसार है।

विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बना वेल मार्क लो प्रेशर (WML) आज तीव्र होकर अवदाब (Depression) में परिवर्तित हो चुका है तथा इसके आगामी 24 घंटों के दौरान WNW दिशा में गंगीय पश्चिम बंगाल तथा इसके सटे उत्तर ओडिशा, झारखंड की और आगे बढ़ने की संभावना है। दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आज से ही भारी बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 26 जुलाई से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश भी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश का दौर 28 से 31 जुलाई के दौरान जारी रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular