Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकेईएसएल ने 74 घरों से बिजली चोरी पकड़ी, कुछ ने फिर शुरू...

बीकेईएसएल ने 74 घरों से बिजली चोरी पकड़ी, कुछ ने फिर शुरू कर दी करतूत, अब होगी और सख्‍ती

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में बीकेईएसएल ने पुलिस और क्यूआरटी टीम के साथ कोटगेट थाने के संवेदनशील क्षेत्र मीट मार्केट कसाई बारी में सामूहिक छापेमारी के दौरान कुल 74 घरों में से बिजली चोरी पकड़ी है। छापेमारी के बाद हालांकि, कुछ लोगों ने अपनी सर्विस केबल लगाकर फिर बिजली चोरी शुरू कर दी है। बीकेईएसएल ने ऐसे लोगों के खिलाफ अब सख्‍ती से कार्रवाई करेगा।

बीकेईएसएल के अशोक शर्मा के अनुसार, बीकेईएसएल ने 74 घरों से बिजली चोरी पकड़ी। आज इन सभी उपभोक्ताओं की वीसीआर भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई। इन उपभोक्ताओं पर 28 लाख रुपए मूल्यांकन किया गया है। यदि इन उपभोक्ताओं ने निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं कराई तो इनके खिलाफ विद्युत थाने में एफआईआर दर्ज कराकर विद्युत एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्‍होंने बताया कि कार्रवाई करने वाले दल में एलसीसी टीम, डी4 टीम, डी1, डी2, डी6 डी5 डी7 डी8 के एईएन, जेईएन, निगरानी और एफआरटी टीम, बीकेईएसएल के अधिकारी सुरेंद्र चौधरी, तपन सामंत, अचिंत्य गोस्वामी, जयदीप राठौर शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!