HometrendingRajasthan Weather : 1 अगस्‍त तक चलेगा भारी बारिश का दौर, जानें-...

Rajasthan Weather : 1 अगस्‍त तक चलेगा भारी बारिश का दौर, जानें- अगले चार दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश बीते चौबीस घंटे से कई भागों में भारी बारिश का दौर चल रहा है। जयपुर में करीब एक घंटे हुई भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। वहीं, सड़कों पर जाम लग गए। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के असर से मौसम में बदलाव आया है।

विभाग के अनुसार, उत्‍तरप्रदेश, मध्‍यप्रदेश व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर आज कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटो में दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी, अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश रामगंज मंडी, कोटा में 242 एमएम. दर्ज की गई है। दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 28-29 जुलाई को भारी, अतिभारी व कहीं- कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, 30-31 जुलाई को भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर सांभग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर 1 अगस्त को जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी दर्ज होने तथा कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular