Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने आईजी का किया स्वागत, सड़क दुर्घटनाओं के...

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने आईजी का किया स्वागत, सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनज़र हुई वार्ता

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने आज नव पदस्थापित पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा के साथ शिष्टाचार भेंट की व पुष्पगुच्छ के द्वारा स्वागत किया एवं उपरणा, स्मृति चिन्ह द्वारा अभिनन्दन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने व्यापार मण्डल की गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की।

राठी ने बताया कि बीकानेर में यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए प्रशासन से निरन्तर वार्ता जारी है और प्रशासन इसमें सहयोग भी कर रहा है। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक बीकानेर जयपुर नेशनल हाईवे पर सबसे अधिक दुर्घटना हुई एवं निरन्तर बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर सड़क को फॉर लाईन करने एवं हाईवे पर पशुओं के आवागमन से होने वाली दुर्घटनाओं के समाधान के लिए वार्ता हुई। पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा ने विश्वास दिलाया कि बीकानेर की समस्याओं के निराकरण एवं बीकानेर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा व बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के कार्यो में सहयोग किया जायेगा।

इससे पहले सचिव संजय जैन सांड ने सभी सदस्यों का परिचय करवाया और बताया कि व्यापार मण्डल के अर्न्तगत कई कार्यक्रम चल रहे हैं जिनमें जिला प्रशासन का सहयोग सराहनीय है। व्यापार मण्डल एवं जिला प्रशासन सयुक्त रूप से कई कार्यो को संचालित कर रहे हैं। इस प्रतिनिधि मण्डल में उपाध्यक्ष वैद प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य जानकी प्रसाद हर्ष, सुभाष मितल, प्रेम शंकर जोशी, भंवर सिंह राजपुरोहित, बजरंगलाल, विनोद भोजक, विजय बाफना, शांन्ति लाल कोचर, विजय रांका, तरूण गुरेचा, राजु मेहरा, कुलदीप रंगा साथ रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!