Friday, May 15, 2026
Hometrendingसावन बीकानेर : 49 श्रद्धालुओं ने 133 घंटों में गंगौत्री से गंगाजल...

सावन बीकानेर : 49 श्रद्धालुओं ने 133 घंटों में गंगौत्री से गंगाजल लाकर महादेव का किया अभिषेक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के 49 श्रद्धालुओं ने 1000 किमी. की तूफानी डाक कावड़ यात्रा मात्र 133 घंटों में पूरी कर आस्था का परिचय दिया। गंगौत्री से कांवड़ में लाए गंगा जल से रामझरोखा कैलाशधाम में नर्बदेश्वर महादेव व रामबाग, श्मशान भूमि श्रीरामसर में महादेव का अभिषेक किया। रामझरोखा कैलाशधाम में तूफानी डाक कांवड़ यात्रा कर पहुंची शिव टोली का राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज ने स्वागत किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर सरजूदास महाराज ने कहा कि असंभव को भी संभव करने वाले महादेव हैं और महादेव हमेशा अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। तूफानी डाक कावड़ में शामिल घनश्याम भाटी व चाँदरतन भाटी ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह गंगौत्री से रवाना हुए और 28 जुलाई को तड़के बीकानेर पहुंची शिवभक्तों के 49 जनों की इस टोली ने महादेव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और अदम्य साहस का परिचय दिया। सोमवार सुबह महादेव का अभिषेक किया गया तथा शाम को रामझरोखा कैलाशधाम में शिवभक्तों की टोली का अभिनंदन किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!