HometrendingRajasthan Weather : पश्चिम में सता रही गर्मी, दक्षिण में हो रही...

Rajasthan Weather : पश्चिम में सता रही गर्मी, दक्षिण में हो रही बारिश, अगले चार दिन बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे है। पश्चिमी क्षेत्रों में जहां गर्मी सता रही है वहीं दक्षिण में बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए चित्तौड़गढ़, राजसमंद,सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में बारिश का दौर अगले चार दिन तक चलने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयपुर में घने बादल जाए और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। 

जानें, कहां-कहां हुई बारिश...

चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में 74 मिमी

निम्बाहेड़ा में 60 मिमी

डूंगरपुर के सागवाड़ा में 19

प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी में 17

उदयपुर के वल्लभनगर में 45

खेरवाड़ा में 26 मिमी

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान...

सीकर में 35.5 डिग्री

अजमेर में 34.7

भीलवाड़ा में 31.2

अलवर में 35.5

जयपुर में 33.9

कोटा में 30.3

चित्तौड़गढ़ में 32.3

बाड़मेर में 36.4

जैसलमेर में 37.2

जोधपुर में 34.9

चूरू में 39.1

पाली में 32.1

जालोर में 34.1 डिग्री

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular