HometrendingBikaner Crime : दुकानदार से शराब के लिए रुपए मांगे, नहीं देने...

Bikaner Crime : दुकानदार से शराब के लिए रुपए मांगे, नहीं देने पर बीच बचाव करने आए व्‍यक्ति पर रॉड से हमला

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में नशे के लिए रुपए मांगने और नहीं देने पर हमला करने के मामले बढ रहे हैं। इसी क्रम में कोटगेट थाना क्षेत्र में ऐसा एक और मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी श्रीरामसर निवासी हाल फड बाजार 21 वर्षीय आशीष गहलोत पुत्र हंसराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोहम्‍मद साजिद व रियाज मेरी दुकान पर आए और शराब के लिए रुपए मांगने लगे। रुपए नहीं देने पर गाली गलौच करने लगे। इस दौरान बीच बचाव करने आए ओमप्रकाश के सिर पर लोहे की रॉड से चोट मार दी तथा दुकान पर रखे गल्‍ले में से 2530 रुपए निकाल कर भाग गए। मामले की जांच उपनिरीक्षक गौरव बोहरा को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular