HometrendingRajasthan Weather : अगले 24 घंटे में 6 जिलों में बारिश और...

Rajasthan Weather : अगले 24 घंटे में 6 जिलों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में सर्दी के सितम के बीच बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के छह जिलों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी एवं पूर्वी जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, करौली, चूरू और नागौर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

विभाग के अनुसार, 31 दिसम्बर से प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर संभाग सहित अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढेगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular