HometrendingBikaner Crime : डकैती की योजना बनाते हुए चार अपराधी गिरफ्तार

Bikaner Crime : डकैती की योजना बनाते हुए चार अपराधी गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार आपराधिक तत्वों के विरूद्ध 27 से 29 दिसम्‍बर तक चलाए गए तीन दिवसीय अभियान के तहत आज पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आईजी ओमप्रकाश, एसपी तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में व एएसपी ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान, वृत्ताधिकारी वृत्त लूनकरनसर एवं थानाप्रभारी इंद्र कुमार मय पुलिस टीम ने दौराने नाकाबन्दी बाबा गंगाई नाथ मन्दिर के सामने NH-62 पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

पुलिस टीम ने कार्यवाही के दौरान आरोपी केशर देव निवासी प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ, जगमाल निवासी जाखडावाली थाना पीलीबंगा, ललित सिंह निवासी बिग्गा बास श्रीडूंगरगढ, रामानन्द निवासी प्रताप बस्ती श्रीडूंगरगढ को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्‍जे से एक अवैध देसी कट्टा, 4. मुखौटे, लाल मिर्च पाउडर व एक कार जब्त की गई।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular