Friday, May 15, 2026
Hometrendingरसोई गैस उपभोक्‍ताओं को केवाईसी को लेकर मिली राहत, 31 तक अनिवार्य...

रसोई गैस उपभोक्‍ताओं को केवाईसी को लेकर मिली राहत, 31 तक अनिवार्य नहीं

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्‍य सरकार प्रदेश में एक जनवरी से उज्ज्वला और बीपीएल श्रेणी के चयनित 72 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देगी। इस गैस सिलेंडर के लिए ये उपभोक्ता किसी भी महीने में गैस एजेंसी जाकर या विकसित भारत शिविरों में केवाईसी करा सकते हैं। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक केवाईसी कराना अनिवार्य नहीं है। गैस एजेंसियों पर केवाईसी कराने के लिए उमड़ रही भीड़ और कतारें लगने के बाद शुक्रवार को खाद्य विभाग के अधिकारियों ने स्थिति को स्‍पष्‍ट किया। विभाग के संयुक्त सचिव रामस्वरूप ने कहा कि 450 रुपए में सिलेंडर उज्ज्वला और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को ही मिलेगा।

उन्‍होंने बताया कि ये उपभोक्ता आगामी किसी भी महीने में गैस एजेंसी पर जाकर या फिर विकसित भारत शिविरों में केवाईसी करा सकते हैं। किसी भी महीने में केवाईसी कराने पर सब्सिडी का लाभ 1 जनवरी से मिलेगा। सामान्य उपभोक्ताओं के लिए 31 दिसंबर तक केवाईसी कराना अनिवार्य नहीं है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!