HometrendingRajasthan Weather : पूर्वी जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, पश्चिम जिलों...

Rajasthan Weather : पूर्वी जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट, पश्चिम जिलों में गर्मी का असर कायम

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून सक्रिय होने के साथ ही बारिश के अलर्ट का दौर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी जिलों में अब भी गर्मी का असर कायम है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने वेल-मार्कड लो-प्रेशर सिस्टम तथा राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से से गुजर रही मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने रविवार के लिए झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और उदयपुर में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, जैसलमेर और बीकानेर को छोड़कर लगभग पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। आपको बता दें कि शनिवार को सीकर, सवाई माधोपुर, झालावाड़, उदयपुर, प्रतापगढ़ और झुंझुनूं समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर एक इंच तक पानी बरसा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज गर्मी का असर बना रहा।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular