HometrendingBikaner Crime : जानलेवा हमला व कार में तोड़फोड़ करने के मामले...

Bikaner Crime : जानलेवा हमला व कार में तोड़फोड़ करने के मामले में चार नामजद सहित अन्‍य जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर थाना क्षेत्र में युवकों पर हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने व स्‍कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित अन्‍य जनों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, जोशीवाड़ा निवासी सुनील जोशी पुत्र मोहनलाल जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि हथियारों से लैस आरोपियों ने गौरव पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया जिससे उसके चोटें आई। गौरव के साथ उसके मित्र ज्ञानांश के सिर पर भी चोटें आई। गौरव के मित्र लक्ष्‍य व्‍यास की स्‍कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ कर दी। परिवादी की रिपोर्ट पर फड़ बाजार निवासी मुवाज खान पुत्र महबूब खान, गैरसरिया मोहल्‍ला निवासी अरब खान, देव शेखावत, अजयराज व आठ-दस अन्‍य जनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक हेतराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular