Hometrendingराजस्‍थान में इंग्लिश मीडियम स्‍कूल बंद करने को लेकर मंत्री का आया...

राजस्‍थान में इंग्लिश मीडियम स्‍कूल बंद करने को लेकर मंत्री का आया अहम बयान, कहा- पहले समीक्षा, बाद में…

AdAdAdAdAdAd

कोटा Abhayindia.com प्रदेश में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को बंद करने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर का एक अहम बयान आया है। उन्‍होंने कहा कि विद्यालयों को बंद करने बातें पूरी तरह अफवाह हैं। फिलहाल सरकार केवल उन विद्यालयों की समीक्षा कर रही है, जहां विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है। ऐसे स्कूलों को बंद किया जाएगा, बाकी स्कूल पहले की तरह चलते रहेंगे।

मीडिया से बातचीत में मंत्री दिलावर ने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों को लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। सरकार का ऐसा कोई निर्णय नहीं है कि सभी स्कूल बंद कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है, केवल उन्हीं के बारे में आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। बाकी विद्यालय पहले की तरह संचालित होते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के जर्जर विद्यालय भवनों के संबंध में भी सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं और जरूरत के अनुसार सुधार कार्य कराए जाएंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में कम नामांकन वाले करीब 300 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की समीक्षा शुरू की है। शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित जिलों से सात दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। इसी फैसले के बाद विद्यालयों को बंद किए जाने की चर्चा शुरू हुई थी।

AdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular