Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड : एलडीसी के 10 हजार पदों पर भर्ती...

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड : एलडीसी के 10 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, जल्‍द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से लगभग 10 हजार संभावित पदों पर कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) भर्ती की तैयारी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इसकी आधिकारिक अधिसूचना इसी माह जारी होने की संभावना है। यह भर्ती सीईटी (सीनियर सैकंडरी लेवलl) 2024 के स्कोर के आधार पर आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 के मध्य से शुरू हो सकती है। आपको बता दें कि बोर्ड के संशोधित कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती की लिखित परीक्षा 5 और 6 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है।

आपको यह भी बता दें कि कनिष्ठ सहायक परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे, जिनमें पेपर- 1 में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान एवं गणित, और पेपर- 2 में सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी विषय शामिल हैं। यह भर्ती सीईटी (10+2 Level) के आधार पर आयोजित होगी। कर्मचारी चयन बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा में दो अलग-अलग पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा और दोनों पेपर 100-100 अंकों के होंगे। फेज-II में (टाइपिंग टेस्ट) होगा। इसमें हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में टाइपिंग की जांच की जाएगी। प्रत्येक भाषा के लिए ‘गति’ और ‘दक्षता’ के आधार पर 25-25 अंक (कुल 100 अंक) निर्धारित हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!