







जयपुर Abhayindia.com राजस्थान में एक बार फिर बड़े स्तर पर अफसरों के तबादलों की तैयारी चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक–दो दिनों में तबादला सूची जारी भी हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले नए साल के पहले दिन ही आईएएस– आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए गए। बताया जा रहा है कि तबादला सूची बनकर तैयार है और केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंजूरी का इंतजार है। उनकी मंजूरी के बाद आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची कभी भी जारी हो सकती है।
आपको बता दें कि पिछले साल 2021 में राज्य सरकार ने 5 जनवरी से लेकर 8 दिसंबर 2021 तक 35 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर 548 आरएएस अधिकारियों को इधर–उधर किया गया था। इधर, राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारियों की सूची पर भी मंथन हो रहा है। तबादला सूची को लेकर गृह विभाग में तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद बड़े स्तर पर आरपीएस अधिकारियों की भी तबादला सूची जारी हो सकती है।



