Saturday, January 24, 2026
Hometrendingसाइबर ठगी गैंग के सरगना को दबोचा, भोले-भाले लोगों के बैंक खातों...

साइबर ठगी गैंग के सरगना को दबोचा, भोले-भाले लोगों के बैंक खातों को करता था टारगेट, खुलेंगी कई वारदातें

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com साइबर थाना पुलिस ने विशेष अभियान साइबर वज्र प्रहार 2.0 के तहत कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से प्रारभिंक पूछताछ में अन्य लोगों की भूमिका भी है संदिग्ध मानी गई है। गिरफ्तारशुदा आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है और भी वारदातें खुलने की संभावना है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा परिवादी के बैंक खातों को धोखाधडी पूर्वक प्राप्त कर उन बैंक खातों को साइबर ठगी में इस्तेमाल करता था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस थाना साइबर जिला रोहतक हरियाणा में प्रकरण दर्ज है।

पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर द्वारा साईबर फ्रॉड को देखते हुये चलाये जा रहे विशेष अभियान साइबर वज्र प्रहार 2.0 के तहत प्रकरण की गंभीरता को मध्यनजर रखते हुए एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में व चक्रवर्ती सिंह राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के सुपरविजन में तथा थानाधिकारी साइबर रमेश कुमार सर्वटा के नेतृत्व में साइबर थाना, साइबर रेस्पोंस सैल बीकानेर की टीमों की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य आरोपी सूर्यप्रकाश उर्फ सूरज पुत्र भागीरथ सोनी निवासी मन मंदिर रोड के पास कान्ता खतुरिया कॉलोनी पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी से पता चला कि उसने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को अपना टारगेट बनाते तथा उन व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाने व उनसे दोस्ती बनाकर उनसे बैंक विवरण प्राप्त कर उन बैंक खातों में देश के विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ की ठगी की राशि केा डालकर उक्त भोले-भाले लडकों को शेयर बाजार का रूपया बताकर अलग-अलग बैंक में ले जाकर रूपये चैंक व एटीएम से आहरण करवा लेते। आरोपी द्वारा भोले-भाले लोगों को अपने दोस्ती के जाल में फंसाकर धोखाधडी पूर्वक लिये अकाउण्टों पर देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 50 लाख रूपये की शिकायतें दर्ज है। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार सर्वटा द्वारा किया जा रहा है। आरोपी सूर्यप्रकाश उर्फ सूरज की गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

कार्यवाही करने वाली टीम

रमेश सर्वटा पुनि थानाधिकारी साइबर बीकानेर

रामधन कांस्‍टेबल

सुभाष कांस्‍टेबल

श्रीराम कांस्‍टेबल

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!