जयपुर Abhayindia.com राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बीते दो महीनों में दूसरा झटका लगा है। डोटासरा के निर्वाचन क्षेत्र की नगरपालिका में कांग्रेस अपने बूते पर बोर्ड नहीं बना पाई। कांग्रेस को निर्दलीयों का समर्थन लेना पड़ेगा। लक्ष्मणगढ़ में नगरपालिका चुनाव में भी कांग्रेस और भाजपा बराबर पर हैं।
40 वार्ड वाली लक्ष्मणगढ नगरपालिका में कांग्रेस और भजपा ने 14-14 वार्ड जीते हैं। वहीं, 11 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के निर्वाचन क्षेत्र में नगरपालिका बोर्ड किसका बने यह निर्दलीय तय करेंगे।
आपको बता दें कि दो महीने पहले पंचायत समिति के प्रधान के चुनाव में जोड़-तोड़ से लाज बचाने के बाद नगरपालिका चुनाव में भी कांग्रेस को चमत्कार का इंतजार है। असल में, दो महीने पहले हुए पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में भी कांग्रेस और भाजपा बराबरी पर आए थे, लेकिन उस वक्त भाजपा के एक सदस्य को अयोग्य ठहराने से संख्या बराबर हो गई थी। इसके बाद एक निर्दलीय के सहयोग से लॉटरी के जरिए कांग्रेस जीत पाई।
राजस्थान निकाय चुनाव : अब निर्दलीयों पर डाले जा रहे डोरे, बीकानेर के देशनोक में भी…