Friday, June 5, 2026
Hometrendingराजस्‍थान कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकों में होंगे अहम फैसले, पीएम मोदी...

राजस्‍थान कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकों में होंगे अहम फैसले, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अब…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्‍ली दौरे के बाद अब तीन दिसम्‍बर को कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठकों का आयोजन हो रहा है। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में कई महत्‍वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। इसे लेकर चर्चा का बाजार काफी गर्म हो गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लंबी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर तैयार किया गया विस्तृत रिपोर्ट कार्ड सौंपकर फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति और विभिन्न विभागों के कामकाज का ब्योरा प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आगामी प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया, जिसे सरकार देश-विदेश के राजस्थानियों को जोड़ने के एक बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पीएम मोदी से सीएम की मुलाकात के बाद माना जा रहा है‍ कि आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी कोई खबर आ सकती है।

दिल्ली यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी हुई। इस दौरान रिफाइनरी, राज्य के बजट से जुड़े मुद्दों, केंद्र से मिलने वाली राशि तथा लंबित प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!