Saturday, April 25, 2026
Hometrendingवक्फ संपत्तियो का डाटा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने विभिन्न स्थानों पर...

वक्फ संपत्तियो का डाटा उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने विभिन्न स्थानों पर हो रहे शिविर, तिथि बढ़ाने की हो रही मांग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केन्द्रीय वक्फ अधिनियम-2025 की धारा 3 बी (1) के प्रावधान अंतर्गत मौजूदा पंजीकृत वक्फ संपत्तियो का डाटा उम्मीद पोर्टल 2025 (द यूनिफाइड वक्फ मैनेजमेंट, एम्पावरमेंट, एफिशिएंसी एंड डेवलपमेंट एक्ट) पर 5 दिसम्बर तक अपलोड किया जाना है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा इसके मद्देनजर जिले में वक्फ कमेटी द्वारा बीकानेर, लूणकरनसर, पूगल, खाजूवाला आदि स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार कालवा ने बताया कि पंजीकृत वक्फ संपत्तियों की कमेटियां राजस्व रिकार्ड संबंधी दस्तावेज के साथ कैंप्स में उपस्थित होकर अपनी वक्फ संपत्ति को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए चौपडा कटला स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

इधर, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कालवा से पूर्व महापौर व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिर्जा हैदर बेग, सियासर चौगान के सरपंच खलील खान आदि ने मुलाकात कर उन्हें बताया कि अभी उम्मीद पोर्टल के माध्यम से मुस्लिम वक्फ संपत्तियों का जो विवरण भरा जा रहा है उसमें कमजोर इंटरनेट के कारण पॉर्टल पर कार्य करने में दिक्कत आ रही है। इसके अतिरिक्त सक्षम अधिकारी को इस कार्य में लगाया जाता है तो निश्चित रूप से यह कार्य शीघ्र पूर्ण होगा इसकी अंतिम तिथि 5 दिसंबर रखी गई है। इसे कम से कम एक माह के लिए बढ़ाने के लिए पत्र सौंपा गया। उन्होंने आश्‍वस्त किया कि वीसी के माध्यम से आपकी बात पुरजोर तरीके से रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि 1965 में जिस वक्त संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है सिर्फ उन्हीं मस्जिद कब्रिस्तान खानगाहे कर्बला आदि का विवरण देना है उसके पश्चात कि किसी संपत्ति का विवरण अभी नहीं दिया जा रहा है इसमें उन्होंने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!