Friday, May 3, 2024
Homeबीकानेरराजस्‍थान : राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची पर लगा ब्रेक! ये बनी...

राजस्‍थान : राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची पर लगा ब्रेक! ये बनी बड़ी वजह…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा अब राज्‍यसभा चुनाव के बाद ही खुल सकेगा। इसके चलते नियुक्तियों की उडीक में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि राज्यसभा की 4 सीटें अगले जून में रिक्त हो रहीं है। संभवत: इसके बाद ही नियुक्तियां के लिए तीसरी सूची जारी हो सकेगी।

बहरहाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी सूची के नामों पर चर्चा के बाद सूची मंजूरी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दी थी। सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद जल्द ही सूची जारी भी कर दी जाएगी लेकिन राजस्थान में आपसी खींचतान और राज्यसभा चुनाव के चलते कांग्रेस आलाकमान ने भी तीसरी सूची जारी करने पर ब्रेक लगा दिया है और अब राज्यसभा चुनाव तक सूची जारी नहीं करने के संकेत पार्टी नेताओं को भी दिए हैं। आपको यह भी बता दें कि तीसरी सूची का इंतजार सबसे ज्यादा उन नेता और कार्यकर्ताओं को है जिनका नंबर राजनीतिक नियुक्तियों की पहली और दूसरी सूची में नहीं आ पाया। इन नेताओं को अब तीसरी सूची से उम्मीदें बंधी हैं। प्रदेश में यूआईटी, बोर्डनिगमों के अलावा मदरसा बोर्ड, अल्पसंख्यक वित्त निगम, देवस्थान बोर्ड और हाउसिंग बोर्ड में नियुक्तियां होनी शेष है। इसके अलावा साहित्य अकादमी, उर्दू अकादमी, संस्कृत अकादमी, ब्रजभाषा अकादमी, ललित कला अकादमी, संगीत नाटक अकादमी और सिंधी भाषा अकादमी में भी नियुक्तियां होनी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular