Homeबीकानेरएडवोकेट गोवर्धन सिंह हिरासत में, फेसबुक पेज पर पुलिस को लेकर जताई...

एडवोकेट गोवर्धन सिंह हिरासत में, फेसबुक पेज पर पुलिस को लेकर जताई यह आशंका…

जयपुर Abhayindia.com आरटीआई एक्टिविस्‍ट एडवोकेट गोवर्धन सिंह को आज सिविल वर्दी में पुलिस ने उच्‍च न्‍यायालय के बाहर हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद एडवोकेट गोवर्धन सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि अभी रेलवे स्‍टेशन जयपुर के पास पुलिस थाना सदर (पश्चिम) में गिरफ्तार कर रखा हुआ है। आगे लिखा है- गहलोत पुलिस कभी भी कर सकती है एंकाउंटर…।  हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पुलिस ने गोवर्धन सिंह को किस मामले में हिरासत में लिया है।

गिरफ्तारी के दौरान गोवर्धन सिंह पुलिसवालों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि आखिर वे किस मामले में व बिना किसी नोटिस के आधार पर उन्‍हें गिरफ्तार कर रहे हैं। बहरहाल, गोवर्धन सिंह को हिरासत में लेने के बाद से उनके समर्थक सोशल मीडिया पर गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जता रहे हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular