Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्‍थान : आईएएस-आईपीएस के बाद अब आरएएस-आरपीएस के तबादलों की तैयारी, जम्‍बो...

राजस्‍थान : आईएएस-आईपीएस के बाद अब आरएएस-आरपीएस के तबादलों की तैयारी, जम्‍बो लिस्‍ट…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के रविवार को हुए बड़े स्तर पर तबादलों के बाद अब आरएएस और आरपीएस अधिकारियों का नंबर लगने वाला है। बताया जा रहा है कि इनके तबादलों की जम्‍बो सूची इस सप्ताह में कभी भी जारी हो सकती है। बहरहाल, ये अफसर राजनीतिक जुगाड में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो आरपीएस-आरएएस अधिकारियों की जम्बो लिस्‍ट पर मंथन चल रहा है।

आपको बता दें कि नौकरशाही से नाराजगी को लेकर मंत्री ही नहीं, बल्कि कई कांग्रेस विधायक भी मुख्‍यमंत्री को अवगत करा चुके हैं। ऐसे में अब प्रदेश सरकार ने उनकी नाराजगी दूर करने के लिए कई और अफसरों को इधर-उधर करने की तैयारी कर ली है।

मालूम हो कि प्रदेश में सत्तारूढ होने के बाद तेरह महीने के अंतराल में प्रदेश सरकार की ओर से दूसरी बार आईएएस-आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं।

कोटगेट थाने से फरार हुए दुष्‍कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

राजस्‍थान में आईएएस के तबादले, मंत्री की नाराजगी इनको पड़ी भारी…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!