Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकोटगेट थाने से फरार हुए दुष्‍कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

कोटगेट थाने से फरार हुए दुष्‍कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोटगेट पुलिस थाने से फरार हुए दुष्‍कर्म के आरोपी युवक आबिद को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी रविवार शाम को उस समय थाने से भाग निकला जब एक कांस्‍टेबल उसे लॉकअप में भेज रहा था। घटना के बाद हालांकि समूचे जिले में नाकेबंदी करवा दी गई।

थानाप्रभारी धरम पूनिया के अनुसार फरार आरोपी आबिद को जस्‍सूसर गेट क्षेत्र में स्थित एक दरगाह के पास से पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि पुलिस ने आबिद को दो दिन पहले ही पकडा था। उस पर एक अविवाहित युवती से दुष्‍कर्म का आरोप है। उक्‍त पीडिता ने हाल में एक बच्‍ची को जन्‍म दिया है।

राजस्‍थान में आईएएस के तबादले, मंत्री की नाराजगी इनको पड़ी भारी…

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!