Saturday, April 25, 2026
Hometrendingविरोध के बावजूद टावर लगाने पर भड़के इस इलाके के लोग

विरोध के बावजूद टावर लगाने पर भड़के इस इलाके के लोग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) सुदर्शना नगर स्थित साईमंदिर के पास जिओ कंपनी की ओर से जबरन टावर लगाने का स्थानीय मौहल्लावासियों ने विरोध जताया है। इस संबंध में मौहल्ले के लोगों ने हिन्दु जागरण मंच के जेठानंद व्यास की अगुवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में अवगत कराया है कि चारों ओर आबादी क्षेत्र, मंदिरस्कूल के नजदीक होने के बाद भी सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए जिओ कंपनी के कार्मिक साई मंदिर के पास जबरन टावर लगा रहे है। स्थानीय लोगों ने सरकार के आदेशों का हवाला देकर निर्माण कार्य बंद करवाने की गुहार कंपनी के कार्मिकों को लगाई तो वे नहीं माने। प्रतिनिधिमंडल में सवाई सिंह, हेमा, पूजा, सावित्री, ललिता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय वांशिदे थे।

निजी स्कूलों की मनमानी, नौनिहालों पर पड़ रही भारी

पुष्करणा सावा : वसुधा महिला शक्ति शुरू करेगी अनूठी पहल

रैकिंग में ऐसे लुढ़क कर सातवें पायदान पर आ गई बीकानेर पुलिस

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!