Sunday, December 14, 2025
Hometrendingबीकानेर में पुष्करणा सावा-2024 विशेषांक पुस्तक का हुआ विमोचन

बीकानेर में पुष्करणा सावा-2024 विशेषांक पुस्तक का हुआ विमोचन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रविवार शाम को परकोटे की सांस्कृतिक राजधानी बारह गुवाड़ में आपणी हथाई न्यूज पोर्टल की ओर से संकलित और सम्पादित पुष्करणा सावा-2024 विशेषांक पुस्तक का विमोचन विधायक जेठानन्द व्यास, उद्योगपति राजेश चूरा, भाजपा नेता राज कुमार किराड़ू, जेपी व्यास, कर्मचारी नेता दिलीप जोशी, ज्योतिषाचार्य पंडित भंवरलाल पुरोहित (रोड़ा महाराज), पंडित जतन लाल श्रीमाली, श्याम लाल रंगा, सुधा आचार्य, पदमा व्यास सहित पुष्करणा समाज के प्रबुद्ध जनों ने किया। इस अवसर पर ई बुक का लोकार्पण भी विधायक जेठानन्द व्यास ने किया। जिसे सोमवार से सभी जन आपणी हथाई न्यूज पोर्टल पर पढ़ा जा सकता हैं। कार्यक्रम का आगाज मंगल गीत के साथ पदमा व्यास साथ अन्य ग्रुप ने किया।

पुस्तक के निर्माण में सहयोगी रहे सभी पुष्करणा बौद्धिक जनों का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया। पुस्तक के निर्माण में सहयोगी रहे सभी लोगों को मोमेंटो देकर अभिवादन किया गया। इस अवसर पर विधायक व्यास ने कहा कि पुष्करणा सावे का महत्व जब ही बना रहेगा जब अधिकाधिक विवाह उसी दिन हो और वर पक्ष बारात का भोजन भी उसी दिन लें।

विधायक व्यास ने कहा कि सावे के दिन शहर में साफ-सफाई और लाईट की पुख्ता इंतजाम के लिए उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है। उद्योगपति राजेश चूरा ने कहा कि सावे का मानी तभी बना रहेगा जब हम मितव्ययता तो मन से अपनाएं और वैवाहिक आयोजन सावे के दिवस पर ही हो। राज कुमार किराड़ू ने कहा कि हमारा समाज अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम है, समाज को अधिकाधिक एक दूजे का सावे पर सहयोग करना चाहिए।

पुस्तक को प्रकाशित करने के उद्देश्य के बारे में बलदेव रंगा ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का प्रबंधन भाजयुमो अध्यक्ष वेद व्यास, राहुल व्यास, पवन व्यास, गोपाल रंगा और धनेश पुरोहित ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार गिरीश कुमार श्रीमाली ने व्यक्त किया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज रतन व्यास ने किया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!