Wednesday, April 29, 2026
Hometrendingवाहन चालक सावधान! 12 और 13 फरवरी को राजस्‍थान के पंजाब, हरियाणा...

वाहन चालक सावधान! 12 और 13 फरवरी को राजस्‍थान के पंजाब, हरियाणा बॉर्डर रहेंगे अवरुद्ध

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com संयुक्त किसान मोर्चा के विभिन्न किसान संगठनों की ओर से 13 फरवरी को दिल्ली में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन के चलते राजस्थान के पंजाब और हरियाणा बॉर्डर अवरुद्ध रहेंगे। बीकानेर से श्रीगंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़, पंजाब, हरियाणा मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन सेवा (रोडवेज), लोक परिवहन एवं अन्य बसों का संचालन 12 और 13 फरवरी को बाधित रहेगा।

जिला परिवहन अधिकारी भारती नैथानी ने बताया कि सर्वसाधारण को इस संबंध में सूचित किया जाता है कि अत्यावश्‍यक कार्य नहीं होने पर 12 और 13 फरवरी को अपनी यात्रा स्थगित रखें। साथ ही निजी वाहनों से भी अति आवश्यक कार्य होने पर ही यात्रा करें।

उन्होंने बताया कि बीकानेर से पंजाब, हरियाणा बॉर्डर की तरफ जाने वाले भार वाहनों संचालकों से भी 12 और 13 फरवरी को वाहनों का संचालन नहीं करने का आग्रह किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!