Wednesday, May 27, 2026
Hometrendingपीटीईटी परीक्षा आयोजित, बाड़मेर में पकड़ा मुन्ना भाई...

पीटीईटी परीक्षा आयोजित, बाड़मेर में पकड़ा मुन्ना भाई…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के राजकीय डूंगर महाविद्यालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय पीटीईटी परीक्षा बुधवार को सम्पन्न हुई।

समन्वयक डॉ. जी.पी.सिंह ने बताया कि आज सुबह चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 1,89,000 अभ्यर्थियों में से लगभग 1,57,000 विद्यार्थी ने परीक्षा दी, इसका कुल प्रतिशत 82.86 रहा। इसी प्रकार दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए दोपहर के सत्र में कुल पंजीकृत 3,67,662 अभ्यर्थियों में से 326683 ने परीक्षा दी एवं कुल प्रतिशत 88.85 रहा। इसी प्रकार बीकानेर में कुल पंजीकृत 17250 अभ्यर्थियों में से 14750 ने परीक्षा दी एवं परिणाम 85.50 रहा। समन्वयक डॉ. सिंह ने कहा कि बाड़मेर में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया।

डॉ. सिंह ने बताया कि आगामी 15 दिवस के अंदर ही परीक्षा परिणाम घोषित करने के प्रयास किए जाएंगे। कुल 1400 बीएड कॉलेजों में 1,42,000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। समन्वयक ने बताया कि प्रवेश का मापदण्ड पीटीईटी परीक्षा में प्राप्त कुल प्राप्तांक एवं छात्र की ओर से चाही गई कॉलेज की वरीयता एवं कैटेगरी के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश के लिए सरकार की ओर से निर्धारित मापदण्ड लागू होगें।

उन्होनें उप समन्वयक डॉ. रविन्द्र मंगल एवं सहायक निदेशक डॉ. राकेश हर्ष एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र पुरोहित के सहयोग का विशेष उल्लेख किया। उन्होनें कहा कि सभी के समेकित प्रयासों से इतने बड़े स्तर की परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकी है।

प्राचार्य डॉ. शिशिर शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने डूंगर महाविद्यालय पर पीटीईटी परीक्षा का जो दायित्व दिया था उसे सभी के सहयोग से पूर्ण किया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!