Thursday, June 25, 2026
Hometrendingस्टेट टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के...

स्टेट टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए मासिक पास का प्रावधान

जयपुर Abhayindia.com उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार के नियंत्रण वाले टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय निवासियों के लिए रियायती मासिक पास का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि राज्य में हल्के मोटर वाहनों को टोल मुक्त किए जाने का वर्तमान में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य विक्रम बंशीवाल द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए सदन को अवगत कराया कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के अतिरिक्त कुल 83 सड़कों पर टोल वसूला जा रहा है। इनमें राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा 27, आरएसआरडीसी द्वारा 39, रिडकोर द्वारा 13 एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 4 सड़कों पर टोल संग्रहण किया जा रहा है।

इससे पहले विधायक बंशीवाल के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की अधिसूचना 14 मई 2018 के अंतर्गत केवल निजी वाहनों (नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों) को टोल मुक्त किया गया था, जिसको राज्य सरकार के नीतिगत निर्णय के अनुसार 31 अक्टूबर 2019 को निरस्त कर दिया गया था।

- Advertisment -

Most Popular