






बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर रेंज पुलिस की स्पेशल टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 5 किलो 85 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (अफीम) सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अवैध तस्करी में उपयोग ली जा रही गाडी (स्कॉर्पियो) भी जब्त की गई है। पुलिस महानिरीक्षक हेमन्त शर्मा की ओर से अवैध मादक पदार्थ, हथियार व वांछित व संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पवन कुमार भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं सतर्कता, रेंज बीकानेर व संदीप पूनियां, प्रभारी रेंज स्पेशल टीम के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई है।
घटनाक्रम के अनुसार, बीकानेर रेंज स्पेशल टीम व पुलिस थाना लूणकरनसर जिला बीकानेर के समन्वय से पुलिस थाना लूणकरनसर थानान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी सोमराज पुत्र उदाराम विश्नोई उम्र 37 साल निवासी लोहावट तहसील लोहावट जिला फलौदी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 किलो 85 ग्राम अफीम मय गाडी स्कोर्पियो नम्बर RJ43UA1869 जब्त की गई। आरोपी से पूछताछ में बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में रेंज स्पेशल / थाना टीम के उपनिरीक्षक धर्मवीर मय टीम, एएसआई विमलेश कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल, सीताराम, मनोज, आत्माराम कुलडिया शामिल रहे। रेंज कार्यालय स्पेशल टीम के कांस्टेबल बाबूलाल 778 की विशेष भूमिका रही।


