Hometrendingहॉट वार्ड 73 में बड़े नेताओं की एंट्री, दीपक पारीक के पक्ष...

हॉट वार्ड 73 में बड़े नेताओं की एंट्री, दीपक पारीक के पक्ष में महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री पहुंचे, गलियों में किया जनसंपर्क, कहा- उत्‍साह तगड़ा है…

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव के सबसे हॉट माने जाने वाले वार्ड नंबर 73 में बड़े नेताओं की एंट्री हो गई है। यहां से भाजपा प्रत्‍याशी दीपक पारीक के पक्ष में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर ने जनसभा को संबोधित किया तथा वार्ड क्षेत्र की गलियों में घूमकर प्रत्‍याशी के पक्ष में जनसंपर्क किया। जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों की मौजूदगी रही।

जनसभा को संबोधित करते हुए कृपाशंकर ने कहा कि वार्ड नंबर 73 के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को मजबूत जनसमर्थन देना आवश्यक है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कृपाशंकर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक जनता से अनेक वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास के कार्य अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों को ‘कांग्रेस मुक्त बीकानेर’ का संकल्प दिलाते हुए भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड नंबर 73 को बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श वार्ड बनाना उनका प्रमुख संकल्प है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट सहित वार्ड की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

दीपक पारीक ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को सीधे प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि तक पहुंचाने के लिए ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ बनाया जाएगा। वार्डवासी इस पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्या दर्ज कर सकेंगे। प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी होगी और संबंधित समस्या के समाधान के लिए कार्यालय की टीम वार्डवासी के घर तक पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्डवासियों के बीच लगातार उपलब्ध रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। वार्ड के प्रत्येक नागरिक की समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानकर काम किया जाएगा।

जनसभा में मोतीलाल हर्ष, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य, वार्ड 72 भाजपा प्रत्याशी सुमन जोशी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular