Hometrendingबीकानेर में कांग्रेस में 'सिंबल चोरी' का सनसनीखेज मामला : शहर अध्यक्ष...

बीकानेर में कांग्रेस में ‘सिंबल चोरी’ का सनसनीखेज मामला : शहर अध्यक्ष मेघवाल, देहात अध्यक्ष सियाग और प्रत्याशी डागा पर FIR दर्ज

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर नगर निगम चुनाव 2026 में कांग्रेस का अंदरूनी विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। प्रदेश में संभवतया यह पहला मामला है, जिसमें किसी राजनीतिक दल के चुनावी सिंबल की कथित चोरी की जांच पुलिस करेगी। वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस के टिकट को लेकर घमासान मचा हुआ है। पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा ने अपने पुत्र मोहित अरोड़ा का कांग्रेस सिंबल चोरी करने का आरोप लगाया है।

दीपक अरोड़ा की शिकायत पर सदर थाने में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग और कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 318 (धोखाधड़ी), 336 (जालसाजी), 340 (फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही वार्ड 50 में कांग्रेस कार्यालय उद्घाटन के दौरान शहर अध्यक्ष मेघवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया था, जिसमें मोहित अरोड़ा मुख्य आरोपी है और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। अब उसी मोहित के पिता ने कांग्रेस नेताओं पर सिंबल चोरी का केस दर्ज करवाया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular