Saturday, April 25, 2026
Homeराजस्थानसेंट्रल जेल में कैदी का मर्डर, मचा हड़कंप

सेंट्रल जेल में कैदी का मर्डर, मचा हड़कंप

AdAdAdAdAdAdAd

अजमेर (अभय इंडिया न्यूज)। जिले की सेंट्रल जेल में आपसी रंजिश को लेकर एक कैदी ने दूसरे कैदी की धारदार वस्तु से हमला कर हत्या कर दी। गुरुवार को हुई इस घटना से जेल महकमे में हड़कंप सा मच गया। जेल प्रशासन की ओर से सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार अजमेर की सेंट्रल जेल में पन्नालाल मीणा सजायाफ्ता बंदी था। वह हत्या के मुकदमे में जेल में बंद चल रहा था। इसी जेल में अनवर रमजानी नाम का बंदी भी हत्या के केस में बंद था। गुरुवार तड़के करीब चार बजे अनवर ने जेल परिसर में ही किसी धारदार वस्तु से पन्नालाल मीणा पर हमला कर मार डाला। हत्या की खबर फैलते ही जेल प्रशासन और वहां मौजूद बंदियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जेल अधीक्षक संजय यादव और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी अनवर को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं पन्नालाल के परिजनों को सूचना देकर उसके शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। जेल में हुई इस वारदात से अन्य बंदियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है। फिलहाल हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!