Saturday, May 16, 2026
Hometrendingप्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने किया एसएसबी का औचक निरीक्षण

प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने किया एसएसबी का औचक निरीक्षण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने मंगलवार दोपहर सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसबी अधीक्षक डॉ. सोनाली धवन ने प्राचार्य डॉ. सोनी को सफाई व्यवस्था, डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ, सुरक्षा गार्ड आदि की उपस्थिति सहित मरम्मत हो चुके कोटेज वार्ड की स्थिति, ओपीडी, आईपीडी से जुडी डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ, सुरक्षा गार्ड्स आदि की ड्यूटी, मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाएं, नि:शुल्क जांचो व नि:शुल्क दवाओं की उपलब्धता, भर्ती मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं आदि से अवगत करवाया।

निरीक्षण के बाद डॉ. सोनी ने कहा की सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कोटेज वार्ड रिपेयर हो चुके है जिसे मरीजों के उपयोग के लिए 26 जनवरी को उपलब्ध करवा दिया जायेगा, अन्य व्यवस्थाओं को लेकर डॉक्टर सोनी ने संतोष जताया साथ ही सफाई ठेकेदार को सफाई व्यवस्था और अधिक चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!