Hometrendingराजस्‍थान में दूर होगी सियासी खींचतान! यात्रा के बहाने आएंगे वेणुगोपाल, ये...

राजस्‍थान में दूर होगी सियासी खींचतान! यात्रा के बहाने आएंगे वेणुगोपाल, ये करेंगे काम…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गहलोत और पायलट के बीच चल रही सियासी खींचतान दूर करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है कि राजस्‍थान में आने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर गठित कमेटियों के साथ बैठक करने के बहाने संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल आ रहे हैं। वे 29 नवम्‍बर को जयपुर में आ सकते हैं।

पार्टी के जानकारों का कहना है कि हालांकि उनका दौरा यात्रा की तैयारियों के तौर पर माना जा रहा है कि लेकिन, अहम बात यह है कि वे गहलोत–पायलट समर्थक कांग्रेसी नेताओं की नब्ज टटोलने के लिए आ रहे हैं।

आपको याद दिला दें कि गत 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के बाद संगठन महामंत्री के. सी. वेणुगोपाल ने बयान दिया था कि दोनों दिग्‍गज नेताओं के बीच चल रहा विवाद एक–दो दिन में सुलझा लिया जाएगा। लेकिन, उनके बयान को दो महीने हो गए है। इसके बावजूद विवाद अब भी जारी है, बल्कि चरम पर भी है।

मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत लगातार आक्रामक तेवर अपनाए हुए है। पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट भी जवाब हमले कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने अब वेणुगोपाल को राजस्‍थान भेज कर स्थिति को संभालने की जिम्‍मेदारी सौंप सकता है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular