Monday, June 22, 2026
Hometrendingपीएम मोदी सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, 'जान भी, जहान...

पीएम मोदी सुबह 10 बजे करेंगे देश को संबोधित, ‘जान भी, जहान भी’ के नए मंत्र के साथ…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह दस बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में यह जानकारी दी गई है। इसमें लिखा है कि कल 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस के कारण देश में लागू संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) का 14 अप्रैल को आखिरी दिन है। ऐसे में संभावना है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ा ऐलान करेंगे।

इस बीच, आपको बता दें कि ‘जान भी, जहान भी’ के नए मंत्र के साथ पीएम मोदी ने दो दिन पहले इस बात का संकेत दिया था कि सरकार ने उस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। उन्‍होंने सभी राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संपर्क किया और हालात की समीक्षा भी की। पीएम से चर्चा के दौरान देश के सभी राज्‍यों के मुख्यमंत्रियों ने कुछ उद्योगों के संचालन को लॉकडाउन से छूट की पेशकश की थी। इसके बाद भारत सरकार ने आवश्‍यकता के अनुसार कम–से-कम कर्मचारियों के साथ 15 उद्योगों को एक शिफ्ट की अनुमति दी है।

इन उद्योंगों में ऑप्टिक फाइबर केबल, कंप्रेसर एंड कंडेंसर इकाइयां, इस्पात और फेरस एलॉय मिल, पावरलूम, पल्प और कागज इकाइयां, उर्वरक, पेंट, प्लास्टिक, वाहन इकाइयां, रत्‍‌न एवं आभूषण तथा सेज एवं निर्यात से जुड़ी कंपनियों के साथ ट्रांसफॉर्मर एवं सर्किट व्हीकल, टेलीकॉम इक्विपमेंट व कंपोनेंट और खाद्य एवं पेय पदार्थो से जुड़े उद्योगों का भी संचालन हो सकेगा।

बीकेईएसएल ने बिल भरने के लिए जारी की ये सरल प्रक्रिया…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!