Friday, May 15, 2026
HometrendingBikaner Lockdown जमकर हो रही 'जहरीले उत्पादों' की कालाबाजारी, पकड़ में नहीं आ रहा कोई...!

Bikaner Lockdown जमकर हो रही ‘जहरीले उत्पादों’ की कालाबाजारी, पकड़ में नहीं आ रहा कोई…!

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

मुकेश पूनिया/बीकानेर abhayindia.com कोरोना संक्रमण की आपदा से निपटने के लिये लगाया गया लॉकडाउन (Lockdown) बीकानेर में गुटखों, पान मसाला और बीड़ी-सिगरेट होलसेल कारोबारियों के लिये मोटी कमाई का बड़ा जरिया बना हुआ है।

पुख्ता खबर है कि बीकानेर के गुटखा और बीडी सिगरेट के होलसेल कारोबारी लॉकडाउन के बावजूद पुराने स्टॉक का माल चौगुने दामों में सप्लाई कर करोड़ों की कमाई में जुटे हैं। पता चला है कि कालाबाजारी में जुटे कारोबारी कोरोना आपदा में सेवादारी की गाडिय़ों में माल की सप्लाई कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन और पुलिस को लॉकडाउन में गुटखों और बीड़ी सिगरेट की अवैध बिक्री का मामला संज्ञान में है, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नही हो रही, इससे प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है।

Bikaner Lockdown भाजपा पार्षदों ने केन्द्रीय मंत्री को सुनाई अपनी पीड़ा, उपमहापौर ने भी…

जानकारी में रहे कि कोरोना वायरस का संक्रमण लार व थूक से भी होता है। इस वजह से सरकार पान मसाला और गुटखों के सेवन को घातक मानते हुए ऐसे उत्पादों को प्रतिबंधित श्रेणी में चिन्हित कर लॉक डाउन में इनकी बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा चुकी है। यह भी खबर है कि लॉकडाउन लगने के साथ ही बीकानेर के गुटखा, पान मसाला और बीड़ी सिगरेट के होलसेल कारोबारियों ने मौके की नजाकत को भांपकर अपना माल सुरक्षित जगहों पर स्टॉक कर लिया। इसे अलावा इन कारोबारियों को जोधपुर से चोरी छिपे अभी माल सप्लाई हो रहा है।

Corona Fight Bikaner : बीकानेर में आई एक और सुकून देने वाली खबर, 39 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव…

कई होलसेल कारोबारियों ने बीकानेर के नजदीकी गांवों में अपने ठिकानों माल का स्टॉक कर रखा है। जहां से यह सेवादारी में लगी गाडिय़ों के जरिये दुकानदारों को चौगुने दामों में माल की सप्लाई कर रहे हैं। इसके चलते छोटे दुकानदारों ने भी गुटखों, पान मसालों और बीड़ी सिगरेट के मनमाने दाम वसूलने शुरू कर दिये है। लॉकडाउन की अवधि में पिछले तीन सप्ताह के अंतराल में यहां बीकानेर में कालाबाजारी के चलते करोड़ों रुपए के गुटखे,पान मसाला और बीड़ी सिगरेट की बिक्री हो चुकी है। शहर के दुकानदारों का कहना है कि गुटखों, जर्दा, पान मसालों और बीड़ी सिगरेट की बिक्री में कोई फर्क नहीं आया है, केवल दाम में बढ़ोतरी हुई है।

कुछ इस वीडियो में दिखने वाले, तो कुछ ऐसे भी जिनके लिए ऐसे शब्द लिखने पड़े…..

कालाबाजारी पर उठ रहे सवाल : कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिये जुझ रहे लोगों को राशन,दूध और दवाओं के लिये जूझना पड़ रहा है,मगर जर्दा, गुटखा, पान मसाला, बीड़ी और सिगरेट की बिक्री पर ज्यादा सख्ती नहीं दिख रही है। बीकानेर में 20 रूपये वाला बीड़ी कां बंडल 35 रूपये, 5 रूपये वाला गुटखा 15 रूपये, 5-10 रूपये वाली सिगरेट 20 रूपये, 20 रूपये वाला रजनीगंधा पान मसाला और तंबाकू 50 रूपये में बेचा जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!