Friday, May 15, 2026
Hometrendingपरफेक्ट आई-टी केन्द्र और मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान...

परफेक्ट आई-टी केन्द्र और मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com आज के इस विकट परिस्थिति में जहां कोविड-19 और ग्लोबल वार्मिंग के कारण जनजीवन त्रस्त है। आज के परिवेश में पौधारोपण अनिवार्य है इसी कड़ी में आज परफेक्ट आई-टी केन्द्र के परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था संचालक नितिन कुमार जोशी ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम संस्था द्वारा भविष्य में भी समय समय पर करवाये जाऐंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालसंत छैल बिहारी महाराज थे। अशोक जोशी और महेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा बालसंत का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसुईया देवी और मधु जोशी ने की। वृक्षारोपण में अजय बिनावरा, गोकुल व्यास, अनुज पारीक, महेश सुथार, ईशा पारीक, सोनू सोनी, जयश्री पारीक आदि ने उपस्थित होकर श्रमदान दिया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!