Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर : हैल्प डेस्क पर नियुक्त किया स्टाॅफ

बीकानेर : हैल्प डेस्क पर नियुक्त किया स्टाॅफ

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com पीबीएम अस्पताल के सुपर स्पेशलिस्ट ब्लाॅक में कोविड-19 हैल्प डेस्क पर तीन पारियों में चिकित्सकों व काउन्सलर की ड्यूटी लगाई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) सुनीता  चौधरी   ने बताया कि प्रातः कालीन पारी में काउन्सलर (एनसीडी) जिला अस्पताल महेन्द्र मीना और पीबीएम अस्पताल के बीरबल की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि सांय कालीन पारी में काउन्सलर (आईसीडीसी) जिला अस्पताल दिनेश शर्मा तथा पीबीएम अस्पताल के शाकिर और रात्रि कालीन पारी में जिला अस्पताल के काउन्सलर (क्लिनिक) रिषीपाल और पीबीएम अस्पताल के विजय मीना की ड्यूटी लगाई गई है।

चौधरी  ने बताया कि डाॅ. प्रियंका, डाॅ. विनोद असवाल, डाॅ. पूजा, डाॅ. रमेश की ड्यूटी 27 सितम्बर तक दिन-रात दो पारी में यथावत रहेगी।

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!