Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर : अवैध खनन के विरूद्ध 1.71 लाख रूपये की वसूली

बीकानेर : अवैध खनन के विरूद्ध 1.71 लाख रूपये की वसूली

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देश की पालना में मंगलवार को राजस्व, खान एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने जैसलमेर हाईवे तथा बज्जू क्षेत्र में खनिज, फेल्सपार व जिप्सम का अवैध खनन पाये जाने पर मौका पंचनामा बनाया।

खनिज अभियन्ता आर.एन. मगंल ने बताया कि दो वाहन द्वारा खनिज का अवैध निर्गमन करते पाये जाने पर दोनों वाहन मालिकों से 1.71 लाख रूपये की वसूली की गयी है। उन्होंने बताया कि विभाग के  कार्मिकों द्वारा कोलायत क्षेत्र के इन्दों का बाला क्षेत्र में तीन खनन पट्टों का मौका देखा गया तथा पट्टाधारियों को सीमा स्तम्भ व बोर्ड लगाने हेतु पाबन्द किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!