Hometrendingसमायोजित कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण, विशेष लोक अदालत में होगा विचार

समायोजित कर्मचारियों का पेंशन प्रकरण, विशेष लोक अदालत में होगा विचार

AdAdAdAdAdAd

अजमेर Abhayindia.com राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ राजस्थान तथा राजस्थान समायोजित शिक्षा कर्मी वेलफेयर सोसाइटी अजमेर के समस्त सदस्यों की सूचनार्थ नवीनतम जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय 21 अगस्त से 23 अगस्त तक सर्वोच्च न्यायालय परिसर नई दिल्ली में समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) का आयोजन किया गया है।

प्रांतीय प्रवक्ता नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि समाधान समारोह में पुरानी पेंशन संबंधी प्रकरण को चयनित किया गया है। इस संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय ने इससे पूर्व प्रकरण राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर में 3 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे रखा है। इसके लिए संघ को भी वादी होने के नाते 3 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय जयपुर में अपनी उपस्थिति देने के लिए निर्देशित किया गया है। यहीं से प्रकरण 21 से 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के परिसर में आयोजित किए जाने वाले समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में विचार कर अपने प्रकरण को निस्तारित किया जाएगा। ऐसे में उम्‍मीद है कि राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर में 3 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे जयपुर में संघ के प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति से हम समाधान की तरफ बढ़ सकेंगे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular