HometrendingRajasthan Weather : जुलाई के पहले सप्‍ताह में दस्‍तक देगा मानसून, जानें-...

Rajasthan Weather : जुलाई के पहले सप्‍ताह में दस्‍तक देगा मानसून, जानें- अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में गर्मी के प्रचंड दौर के बीच राहत देने वाली खबर आई है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून जुलाई के पहले सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। बहरहाल, मानसून की रफ्तार धीमी है, लेकिन इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां विकसित हो रही हैं।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मानसून मध्य और पूर्वी भारत में आगे बढ़ेगा और यदि मौजूदा परिस्थितियां बनी रहीं तो जुलाई के पहले सप्ताह में राजस्थान में इसकी एंट्री संभव है। शुक्रवार को राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन व हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी भाग में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में सर्वाधिक बारिश अकलेरा (झालावाड़) में 51.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस फ़लोदी में, सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस फ़लोदी में तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस पिलानी में दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 से 5 दिनों तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बावजूद अगले दो सप्ताह तक तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। विभाग का अनुमान है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular