Hometrendingजेट परीक्षा 2026 शांतिपूर्वक संपन्न, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, 94 प्रतिशत से...

जेट परीक्षा 2026 शांतिपूर्वक संपन्न, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, 94 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी हुए शामिल

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए जेट परीक्षा 2026 शनिवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नोडल विश्वविद्यालय के रूप में यह परीक्षा सम्पादित करवाई गई। परीक्षा समन्वयक डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि परीक्षा बीकानेर सहित जोधपुर, जयपुर, उदयपुर,कोटा जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। इसके लिए कुल 95 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए कुल 39 हजार 784 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 37 हजार 497 परीक्षार्थी (94.25 प्रतिशत) परीक्षा में उपस्थित रहे।

डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि जेट 2026 में यूजी प्रवेश के लिए कुल 35 हजार 840 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 33 हजार 911 परीक्षार्थियों (94.6 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। डॉ विजय प्रकाश ने बताया कि प्री पीएचडी में पंजीकृत 414 परीक्षार्थियों में से 397 परीक्षार्थी (95.89 प्रतिशत) परीक्षा में उपस्थित रहे। इसी प्रकार पीजी एग्रीकल्चर परीक्षा में पंजीकृत 2 हजार 790 परीक्षार्थियों में से 2 हजार 509 परीक्षार्थी (89.92 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए। हॉर्टिकल्चर पीजी में प्रवेश के लिए पंजीकृत 704 परीक्षार्थियों में से 651 परीक्षार्थी (92.4 प्रतिशत)परीक्षा में शामिल हुए।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा निष्पादन के लिए बारिकी से मानिटरिग की। डॉ दुबे ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा कार्यालय से लगातार अपडेशन लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular