Hometrendingबीकानेर में पंचायत चुनाव : पुराने कारनामों ने बढ़ा रखी निवर्तमान सरपंचों...

बीकानेर में पंचायत चुनाव : पुराने कारनामों ने बढ़ा रखी निवर्तमान सरपंचों की टेंशन!

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पंचायती चुनावों का बिगुल बज चुका है। मैदान में उतरे भावी सरपंचों ने अपनी फील्डिंग सेट कर ली है। इनमें निवर्तमान सरपंच भी जोशीले अंदाज में अपनी नई पारी खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन, पिछले कार्यकाल में भ्रष्टाचार से जुड़े कारनामे उनके लिए दुखती रग बने हुए हैं।

बताया जा रहा है कि नामांकन दस्तावेजों की जांच में पुराने कारनामे उजागर होने से दावेदारी रद्द हो सकती है। इसीलिए निवर्तमान सरपंचों को चिंता सता रही है कि चुनावी प्रक्रिया में उनके पुराने कारनामों की कुंडली कहीं खुल न जाए।

सूत्रों के अनुसार, बीकानेर में तीन दर्जन से ज्यादा निवर्तमान सरपंच इस टेंशन में शामिल हैं, जिनके पिछले कार्यकाल पर कई सवाल खड़े हुए थे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular