Hometrendingबीकानेर पंचायत चुनाव : सियासी हलचल तेज, स्व. रामेश्वर डूडी परिवार की...

बीकानेर पंचायत चुनाव : सियासी हलचल तेज, स्व. रामेश्वर डूडी परिवार की दावेदारी से बढ़ी राजनीतिक चर्चा

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। स्व. रामेश्वर डूडी परिवार की दावेदारी से राजनीतिक चर्चाएं बढ़ गई हैं। रामेश्वरी डूडी ने वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के नाम पर नामांकन भरा है। रामेश्वरी डूडी, रामेश्वर डूडी के भाई भगवानाराम डूडी की पत्नी एवं अतुल डूडी की माता हैं।

रामेश्‍वरी डूडी के नामांकन भरने के बाद अब जिले की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। हालांकि, कांग्रेस की प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची का अभी भी इंतजार है, सभी की निगाहें सिंबल पर टिकी हुई हैं।

वहीं, रामेश्वर डूडी की पुत्रवधू के भी चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर जब सवाल किया गया तो परिजनों ने कहा- “मुझे जानकारी नहीं है।” नामांकन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस किसे देगी आधिकारिक टिकट?

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular