Hometrendingबीकानेर : 1 परिवार से 1 ही सदस्य को मिले टिकट, कांग्रेस...

बीकानेर : 1 परिवार से 1 ही सदस्य को मिले टिकट, कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर जिला देहात कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात के कार्यालय में आयोजित की गई। देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के अनुसार] इस बैठक में कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर प्रदेशाध्यक्ष को विचारार्थ भेजे गए हैं।

सबसे बड़ा प्रस्ताव : एक 
परिवार, एक टिकट

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि ‘एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट दिया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं को ज्यादा अवसर मिल सके’। इसके साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि कोई पूर्व सांसद/प्रत्याशी, विधायक/प्रत्याशी, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व या वर्तमान जिला अध्यक्ष, प्रदेश स्तर का कोई अध्यक्ष, अग्रिम संगठन, प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, पूर्व या वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष या इनके समकक्ष टिकट की मांग करे तो उस पर विशेष विचार किया जाए।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में नोखा विधायक सुशीला डूडी, कांग्रेस नेता वीरेंद्र बेनीवाल, मंगलाराम गोदारा, रेवतराम पंवार, राजेंद्र मूंड, मोडाराम मेघवाल, लक्ष्मण कड़वासरा, देहात महिला अध्यक्ष शांति बेनीवाल, सत्तू खान, विक्रम स्वामी, ओम प्रकाश, एनएसयूआई देहात अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, हरिराम बाना आदि मौजूद रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular