Hometrendingआशापुरा भक्त मंडल बीकानेर के भंडारा सेवा ने कसी कमर, पोस्टर का...

आशापुरा भक्त मंडल बीकानेर के भंडारा सेवा ने कसी कमर, पोस्टर का हुआ विमोचन

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com भाद्रपद भादवे की अष्टमी तिथि से ग्यारस तिथि (19 सितंबर से 22 सितंबर) तक पोकरण स्थित श्री आशापुरा माताजी मंदिर जाने वाले सभी भक्तो और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए आशापुरा भक्त मंडल द्वारा 19 सितंबर से 22 सितंबर तक मंदिर प्रांगण में ही अखंड भंडारे और प्रसाद रूपी भोजन की निशुल्क व्यवस्था के पोस्टर का नत्थूसर गेट स्थित माताजी के मंदिर में कांग्रेस नेता अरुण व्यास द्वारा विमोचन किया गया।

इस अवसर पर श्री आशापुरा भक्त मंडल के नटवर व्यास ने बताया कि दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 19 सितंबर को रात्रि भोजन, 20 सितंबर को सुबह व शाम दोनों समय का भोजन तथा 21 सितंबर को सुबह का भोजन तथा 22 सितंबर को सुबह के भोजन की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में ही रहेगी तथा यह सेवा का लगातार दूसरा वर्ष है जो आगामी वर्षो में अनवरत चलेगी।

पोस्टर विमोचन अवसर पर बलदेव दास बिस्सा बलूजी, ओमप्रकाश बिस्सा, रामेश्वर बिस्सा, राजेश्वर बिस्सा, नटवर व्यास, गोपाल बिस्सा, नरनारयण स्वामी, वेदप्रकाश बिस्सा, मुरली किराडू, शिव ओझा, सुनील पुरोहित, राजकुमार जोशी, गुलशन शर्मा, मातृ शक्ति शांति देवी व्यास, शारदा पुरोहित, स्वर्णलता पुरोहित, आशा देवी किराडू, प्रमिला डागा, कुसुम चुरा, प्रियंका पुरोहित, सुधा तोषनीवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular