Hometrendingबीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ : नशे के 2 तस्करों की 2 मकान...

बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ : नशे के 2 तस्करों की 2 मकान और 8 बीघा जमीन सीज, 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत सदर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना क्षेत्र के भुट्टों के बास में NDPS एक्ट के तहत 2 नशे के तस्करों की संपत्तियों को सीज किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई यह सत्तार खान और फिरोज खान नामक दो तस्करों के खिलाफ की गई। दोनों के 2 मकानों को सीज किया गया है। इसके साथ ही तस्करों की 8 बीघा जमीन को भी राजस्व विभाग की मदद से कुर्क किया गया। जांच में सामने आया कि दोनों तस्करों पर नशे और अन्य आपराधिक मामलों के करीब 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के 3 पुत्र भी हिस्ट्रीशीटर हैं और नशे के कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं।

यह कार्रवाई सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर सीजर की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नशे के कारोबार से अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर लगातार सीज की कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर एसपी मृदुल कच्छावा जल्द विस्तृत खुलासा करेंगे। पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत जिले में नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular