बीकानेर Abhayindia.com डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच (पंजीकृत) ने संगठन विस्तार के तहत बीकानेर जिले में नई नियुक्ति की है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन एवं राष्ट्रीय मार्गदर्शक बाबूजी सुशील कुमार सरावगी जिंदल के निर्देश पर मुकेश शर्मा निवासी बीकानेर को बीकानेर जिला अध्यक्ष के दायित्व पर नियुक्त किया गया है। मंच द्वारा जारी दायित्व नियुक्ति पत्र दिनांक 04.07.2026 के अनुसार, मुकेश शर्मा की सामाजिक सेवा, राष्ट्रभक्ति के प्रति समर्पण और प्रगतिशील सोच को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय विचार मंच ने नियुक्ति पत्र में कहा कि मुकेश शर्मा संगठन के संविधान, नियमों एवं नीतियों का पालन करते हुए राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, शिक्षा, सेवा और जनजागरण के कार्यों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों का प्रचार-प्रसार पूर्ण निष्ठा से करेंगे। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बीकानेर जिले में मंच के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
















