Saturday, April 25, 2026
Hometrendingदीवाली पर देश के प्रमुख शहरों में 5जी नेटवर्क की सुविधा हो...

दीवाली पर देश के प्रमुख शहरों में 5जी नेटवर्क की सुविधा हो जाएगी शुरू, अंबानी ने कहा- तेजी से करेंगे विस्‍तार…

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन व प्रबंधन निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा है कि इस साल दिवाली पर देश के महानगरों समेत कई प्रमुख शहरों में 5जी नेटवर्क की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि सोमवार को कंपनी की हुई सालाना बैठक (एजीएम) में अंबानी ने सबसे ज्‍यादा फोकस जियो 5जी नेटवर्क पर रखा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि दो महीने बाद आ रहे दीपावली के मौके पर दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्‍नई जैसे महानगरों के अलावा देश के कई प्रमुख शहरों में जियो 5जी सर्विस शुरू कर देगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से देश के अन्‍य शहरों में भी तेजी से विस्‍तार करेंगे और सिर्फ 18 महीने में यानी दिसंबर, 2023 तक जियो की 5जी सर्विस देश के सभी ताल्‍लुका और तहसील स्‍तर पर पहुंच जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि जियो की ओर से पेश किया जाने वाला 5जी नेटवर्क नॉन स्‍टैंडअलोन 5जी नेटवर्क होगा, जो इसका सबसे लेटेस्‍ट वर्जन है और यह दुनिया का सबसे तेज नेटवर्क भी उपलब्‍ध कराएगा। यह न सिर्फ सबसे एडवांस 5जी नेटवर्क होगा, बल्कि सबसे बड़ा भी है। इसकी खास बात ये है कि पूरा नेटवर्क सिर्फ 5जी के बैंड से उपलब्‍ध कराया जाएगा, इसमें 4जी की कोई मदद नहीं ली जाएगी।

आरआईएल के सीएमडी ने बताया कि जियो का यह एडवांस्‍ड 5जी नेटवर्क अपने यूजर्स को कई ऐसे अनुभव कराएगा, जो अन्‍य मानकों से कहीं ऊपर होंगे। इसके जरिये बेहतर कवरेज, क्षमता, गुणवत्‍ता और किफायती नेटवर्क उपलब्‍ध कराया जाएगा। इस 5जी नेटवर्क के जरिये मशीन टू मशीन कंम्‍यूनिकेशंस काफी आसान हो जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!