Monday, June 22, 2026
Homeबीकानेरअब कोरोना मरीज से मिल सकेंगे परिजन, यह करना होगा...

अब कोरोना मरीज से मिल सकेंगे परिजन, यह करना होगा…

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पीबीएम में के सुपर स्पेशलिटी सेन्टर में भर्ती मरीज से अब उनके परिजन भी मिल सकेंगे। उसके लिए मिलने वाले परिजन को 50 रुपए के स्टांप पेपर पर लिख कर देना होगा कि वह अपनी रिस्क पर परिजन से मिलने जा रहा है और परिजन को आवश्यक रूप से पीपीई किट पहनना होगा।

जिला कलेक्टर ने शुक्रवार को अधीक्षक पीबीएम डॉक्टर मोहम्मद सलीम और उप अधीक्षक डॉ अजय कपूर से कहा कि सुपर स्पेशलिटी सेंटर में जो कोरोना पॉजिटिव रोगी है उनसे अगर परिजन मिलना चाहे तो शाम 5 बजे से 7 बजे तक के बीच में 15 मिनट के लिए मिल सकता है।

इसके लिए परिजन को 50 रुपए के स्टांप पेपर पर लिख कर देना होगा। साथ ही संपूर्ण प्रोटोकॉल को भी फॉलो करना होगा। पीपीई किट परिजन को अपने स्वयं के खर्चे पर लाना होगा। कलक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 50 रुपए के स्टांप पेपर पर लिख कर आने के बाद पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक की ओर से उस पर आदेश दिया जाएगा कि रोगी से मिलने जा सकते हैं।

साथ ही इस स्टाम्प पेपर को कार्यालय दस्तावेज की तरह रखा जाए। गौरतलब है कि अब तक सुपर स्पेशलिटी सेन्टर में भर्ती कोरोना मरीजों से परिजनों की मुलाकात किसी भी तरह से नहीं हो सकती थी, इससे मरीजों के सामने परेशानी आती थी, खासकर जो मरीज बुजुर्ग है।

इस समय मिलता है नाश्ता…

सुपर स्पेशलिटी सेंटर में भर्ती मरीजों को सुबह का नाश्ता सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच, दोपहर का खाना 12 बजे से 2 बजे के बीच दिया जाता है। मरीजों को शाम को 4 बजे से 5 बजे के बीच हल्का नाश्ता दिया जाता है एवं रात का भोजन 7 बजे से 9 बजे तक दिया जाता है। असुविधा होने पर हेल्प डेस्क नम्बर 0151-2240100 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!